कृषि मंत्री पटेल द्वारा आत्मा कार्यालय भवन उर्वरक गुण नियंत्रण प्रयोगशाला का लोकार्पण
भोपाल
किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने रविवार को होशंगाबाद में उप संचालक कृषि कार्यालय परिसर में परियोजना संचालक आत्मा कार्यालय के नवनिर्मित भवन का विधिवत पूजन कर लोकार्पण किया। उन्होंने पवारखेड़ा में उर्वरक गुण नियंत्रण प्रयोगशाला का भी लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधायक होशंगाबाद सीताशरण शर्मा, विधायक सोहागपुर विजयपाल सिंह, मती माया नारोलिया, पीयूष शर्मा, उपसंचालक कृषि सहित अन्य अधिकारी एवं जन-प्रतिनिधि उपस्थित रहें।
Source : Agency

पाठको की राय